Phone : +91-95755-03000
E-mail : basicuniverse@gmail.com

पुस्तक के बारे में

इस पुस्तक में वह सब कुछ है। जिसे सैद्धांतिक विज्ञान का हिस्सा माना जाता है। जिस प्रकार पाठकों द्वारा किसी पुस्तक से कुछ अपेक्षाएँ होती हैं ठीक उसी प्रकार इस पुस्तक द्वारा पाठकों से कुछ अपेक्षाएँ हैं। बिल्कुल यह बात आपको सुनने में जितनी अटपटी लग रही है। उतनी ही अटपटी हमें कहने में लग रही है। परन्तु यह सच है। हमने पुस्तक की मुख्य संकल्पना में ब्रह्माण्ड की सीमा के लिए सर्वाधिक मान को चुना है। साथ ही संकल्पना में कुछ गणितीय अवधारणाओं को उस सीमा की शर्त के रूप में सम्मलित कर दिया है। जिससे कि हमें कुछ नए तथ्य प्राप्त हुए हैं। ये तथ्य प्रकृति, समस्या के भौतिकी अर्थ, संगत और असंगत परिस्थितियों से सम्बंधित हैं। हमारी यह कोशिश रही है कि प्रत्येक चर्चा में सम्बंधित शर्तों को वर्गीकृत किया जाए। चाहे शर्तें काल्पनिक, संभावित अथवा असंगत परिस्थितियों से ही सम्बंधित क्यों न हों। शर्तों के बाद चर्चा के निष्कर्षों को बतलाया गया है। तब पुस्तक द्वारा आपसे यह अपेक्षा रखी जाती है कि आप उन परिस्थितियों द्वारा शर्तों और निष्कर्षों का संबंध जान पाएँगे। साथ ही इस पुस्तक में महा-एकीकृत वर्गीकरण को विश्लेषित करके यह दावा किया गया है कि भौतिकी के आठ प्रमुख बिन्दुओं के एकीकरण का अस्तित्व संभव है। इस प्रकार यह पुस्तक सैद्धांतिक विज्ञान को संकलित और उसे पुनः परिभाषित करने का प्रयास है।

पुस्तक की विषय सूची                                                                  ब्रह्माण्ड की संरचना के बारे में