Phone : +91-95755-03000
E-mail : basicuniverse@gmail.com

ब्रह्माण्ड की संरचना के बारे में

आधारभूत ब्रह्माण्ड एक पदार्थ प्रमुख सैद्धांतिक ब्रह्माण्ड है। जहाँ इस पदार्थ की विशिष्ट संरचना प्रत्येक घटना के लिए उत्तरदायी होती है। उन सभी घटनाओं में इन चारों घटकों (शक्ति, ऊर्जा, स्थिति अथवा उद्देश्य) में से एक घटक की प्रधानता पाई जाती है। ये चारों घटक एक ही संरचना को दर्शातें हैं। परन्तु इन चारों घटकों की भौतिकी भिन्न-भिन्न होती है।

आधारभूत ब्रह्माण्ड की विशिष्ट संरचना स्वयं ही कुछ दावे करती है। जिसमें से एक दावा जड़त्व के नियम से सम्बंधित है। यदि हम मानते हैं कि जड़त्व के नियम के साथ-साथ निर्पेक्षीय और सापेक्षीय गति की ज्ञात सभी शर्तें सही हैं। तो हमें यह मानना होगा कि आधारभूत ब्रह्माण्ड में एक समान वेग से स्वतः गतिशील पिंड का अस्तित्व भी है। इसलिए आधारभूत ब्रह्माण्ड की संरचना को सिर्फ भौतिकीय संरचना कहना अनुचित होगा। यह एक गणितीय भौतिक संरचना है। क्योंकि इसको समझने के लिए गणित की आवश्यकता होती है। आधारभूत ब्रह्माण्ड में संख्यात्मक और गुणात्मक विकास होता है। यह व्यावहारिक विकास भौतिकी की सभी शर्तों को पूरा करता है। इसलिए यह सीमित संरचना असीम सीमाओं और संभावनाओं को स्वयं में सम्मलित किये हुए है।

अस्तित्व आधारित वर्गीकरण                                                               महा - एकीकृत वर्गीकरण