Phone : +91-95755-03000
E-mail : basicuniverse@gmail.com

लेखक के बारे में

Er. Aziz K. Rai
मैं इलेक्ट्रोनिक कम्युनिकेशन विभाग से एक अभियंता हूँ। मेरी सैद्धांतिक विज्ञान में गहरी रूचि है। कई वैज्ञानिक समस्याओं ने मुझे सोचने पर विवश किया। तत्पश्चात मैं लिखने के लिए प्रोत्साहित हुआ। "आधारभूत ब्रह्माण्ड ~ भौतिकता का सीमांत दर्शन" नामक पुस्तक में मेरे द्वारा कई दावे किये गए हैं। पुस्तक में विशिष्ट संरचना के द्वारा महा-एकीकृत वर्गीकरण को विश्लेषित करने का प्रयास है। मेरा मानना है कि ब्रह्माण्ड की विशिष्ट संरचना को ईश्वर के विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। यानि कि जिस तरह से हम ईश्वर का बखान बढ़ा-चढ़ा कर करते हैं। ठीक उसी तरह से हम ब्रह्माण्ड की विशिष्ट संरचना को भौतिकता से परे बता सकते हैं। क्योंकि ज्ञात भौतिकता के रूपों की समानता कभी भी ब्रह्माण्ड के स्वरुप से नही की जा सकती। तात्पर्य किसी धार्मिक व्यक्ति के द्वारा ईश्वर के बारे में कही गईं सभी बातें तब तक मान्य नहीं होती। जब तक उस धार्मिक व्यक्ति के दिमागी चित्रण का इशारा किसी संरचना की ओर नहीं हो जाता।